संदेश

हे! भारते।।

प्रस्ताव 1: यूं ही नहीं, खंगाल के देखो.... इतिहास के रोचक तथ्य यूं ही नहीं गायब हुए,  सोची समझी चाल थी, जिनसे मन घायल हुए। उन घावों को जो देते मरहम, मान वो पाते रहे,  जन-मन को जो राहत हुई तो, दाम भी आते रहे।।  बात को आरंभ करने से पहले निवेदन कि इसे किसी व्यक्तिगत भावना को आहत करने के लिए नहीं लिखा गया, यह बात इस संसार की एक इकाई से प्रारंभ हो कर संसार में समाती है।  और तब भी यदि किसी को इस वक्तव्य से किसी भी प्रकार की हानि होती है तो कृपया इतिहास फिर से पढ़ें, भावना में बह कर गांधारी ना बनें। इस लेख में किसी भी समूह या नाम को उछाला नहीं है, केवल वो नाम हैं जिनके साक्ष्य हैं या जो विकास के उद्गार हैं।  भारत दुनिया के नक्शे पर आज का नहीं, ना ही सदियों का बल्कि युगों के बदलते रूप का साक्षी रहा है।  यह वो धरती है, जहाँ स्वाध्याय से कुंभ तक का सफर, गागर में सागर समाने वाला सिध्दांत प्रतिपादित होता है।  चिंता न कीजिए, अधिक दूर नहीं जाएंगे, अन्यथा मिथ में उलझ जाएंगे।  उस दौर से बात आरंभ करेंगे जहाँ से क्रांति की शुरुआत होती है।  पहली मानव जीवन की क्...

Fakira

ओ साथी अब घड़ी आ गई जाने की मौत से आँख मिलाने की दुश्मन से ज़िगर लड़ाने की सितमगर को माशूक बनाने की। ओ साथी..... न आसू बहने तुम देना सितम हंस हंस के तुम सहना नहीं मायूस तुम रहना उठाकर भाल ये कहना कफन है माथे का गहना। ओ साथी... गगन से शोला बन बरसो चमन में आँधिया भर दो उठा लो कस्में आज़ादी नसों में खून फोलादी तुम हिमालय तुम सुमेरू तुम गंगा की धार हो खोलता ज्वाला है तुममें तुम सागर का ज्वार हो। बंध ना पाऐं रुक न जाए ऐसे तुम बनकर उठो आँधियां भर लो रगों में शत्रु सिर ताण्डव करो। ओ साथी.... फकीरा