हे! भारते।।
प्रस्ताव 1: यूं ही नहीं, खंगाल के देखो.... इतिहास के रोचक तथ्य यूं ही नहीं गायब हुए, सोची समझी चाल थी, जिनसे मन घायल हुए। उन घावों को जो देते मरहम, मान वो पाते रहे, जन-मन को जो राहत हुई तो, दाम भी आते रहे।। बात को आरंभ करने से पहले निवेदन कि इसे किसी व्यक्तिगत भावना को आहत करने के लिए नहीं लिखा गया, यह बात इस संसार की एक इकाई से प्रारंभ हो कर संसार में समाती है। और तब भी यदि किसी को इस वक्तव्य से किसी भी प्रकार की हानि होती है तो कृपया इतिहास फिर से पढ़ें, भावना में बह कर गांधारी ना बनें। इस लेख में किसी भी समूह या नाम को उछाला नहीं है, केवल वो नाम हैं जिनके साक्ष्य हैं या जो विकास के उद्गार हैं। भारत दुनिया के नक्शे पर आज का नहीं, ना ही सदियों का बल्कि युगों के बदलते रूप का साक्षी रहा है। यह वो धरती है, जहाँ स्वाध्याय से कुंभ तक का सफर, गागर में सागर समाने वाला सिध्दांत प्रतिपादित होता है। चिंता न कीजिए, अधिक दूर नहीं जाएंगे, अन्यथा मिथ में उलझ जाएंगे। उस दौर से बात आरंभ करेंगे जहाँ से क्रांति की शुरुआत होती है। पहली मानव जीवन की क्...