संदेश

Fakira

ओ साथी अब घड़ी आ गई जाने की मौत से आँख मिलाने की दुश्मन से ज़िगर लड़ाने की सितमगर को माशूक बनाने की। ओ साथी..... न आसू बहने तुम देना सितम हंस हंस के तुम सहना नहीं मायूस तुम रहना उठाकर भाल ये कहना कफन है माथे का गहना। ओ साथी... गगन से शोला बन बरसो चमन में आँधिया भर दो उठा लो कस्में आज़ादी नसों में खून फोलादी तुम हिमालय तुम सुमेरू तुम गंगा की धार हो खोलता ज्वाला है तुममें तुम सागर का ज्वार हो। बंध ना पाऐं रुक न जाए ऐसे तुम बनकर उठो आँधियां भर लो रगों में शत्रु सिर ताण्डव करो। ओ साथी.... फकीरा